Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 10, 2026
00002
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अक्टूबर 2026। दसवीं के बाद सामान्य शिक्षा से 11वी, 12वी करने के बजाय 2 सालों की आईटीआई डिग्री के साथ 12वी पास की सरकारी मान्यता व आईटीआई के बाद सीधे कॉलेज पर प्रवेश लेने का नियम होने से तकनीकी दक्षता युवाओं के लिए रोजगार देने वाली साबित हो रही है। तकनीकी शिक्षा हासिल कर रोजगार की दिशा में आगे बढ़ने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए रमन आईटीआई में प्रवेश का अवसर है। संस्थान के निदेशक कुंभाराम घिटाळा ने बताया कि दसवीं के बाद दो वर्षीय आईटीआई प्रशिक्षण से विद्यार्थी तकनीकी कौशल हासिल कर निजी कंपनियों, औद्योगिक इकाइयों और योग्यता के अनुसार सरकारी पदों पर रोजगार के अवसर तलाश सकते हैं। प्रशिक्षण के बाद स्वयं का व्यवसाय शुरू करने का विकल्प भी रहता है। घिँटाळा ने बताया कि इच्छुक युवा 10वीं की अंकतालिका, आधार कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) और पासपोर्ट साइज फोटो के साथ ईमित्र के माध्यम से अपना प्रवेश आवेदन 15 अक्टूबर 2026 तक कर सकते है। इच्छुक विद्यार्थी ट्रेड, योग्यता, फीस और प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी के लिए रमन आईटीआई में 9928136992 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
छात्रवृत्ति भी उपलब्ध, नौकरियों में पहल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रमन आईटीआई में प्रवेश लेकर आईटीआई डिप्लोमा करने वाले विद्यार्थियों को नियमानुसार सरकारी छात्रवृत्ति भी देय है। एससी, एसटी, ओबोसी, बीपीएल, महिलाओं को छात्रवृत्ति मिल सकती है। विदित रहे कि आईटीआई करने वाले युवाओं को विद्युत विभाग, जलदाय विभाग, रेलवे आदि में सरकारी नौकरियों के लिए भी पहल रहती है और विभिन्न निजी कंपनियों में भी रोजगार के अवसर रहते है।