July 20, 2026
10-octttt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अप्रैल 2024। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने नि:शुल्क और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार के तहत शिक्षा सत्र 2024-25 के लिए आवेदन मांगे है। आवेदन के लिए आज ऑनलाइन पोर्टल खुल गया है। इस संबंध में विभाग ने सोमवार को विस्तृत निर्देश जारी कर दिए है। निदेशक सीताराम जाट के अनुसार निजी स्कूलों को कैचमेंट एरिया में रहने वाले कमजारे वर्ग एंव असुविधाग्रस्त समूहों के बच्चों को प्री प्राइमरी और कक्षा प्रथम में निशुल्क प्रवेश देने होंगे। प्री प्राइमरी के लिए प्रवेश के समय बच्चे की उम्र 3 वर्ष या इससे अधिक और 4 वर्ष से कम होनी चाहिए। जबकि कक्षा प्रथम में प्रवेश के लिए 6 वर्ष या इससे अधिक परंतु 7 वर्ष से कम होनी चाहिए। अभिभावक आज 3 अप्रैल से 21 अप्रैल तक आवेदन कर सकते है। राज्य स्तर पर 23 अप्रैल तक आवेदनों का लॉटरी के माध्यम से वरीयता क्रम निर्धारित किया जाएगा। इसके बाद चयनित विद्यार्थी के अभिभावकों को 30 अप्रैल तक ऑनलाइन रिपोर्टिंग करनी होगी।