June 4, 2026
10-octttt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अप्रैल 2024। एक खेत पड़ौसी ने अपने पड़ौसी के घर में घुसकर बहू की लज्जा भंग करते हुए वृद्ध दंपति से मारपीट करने का मामला सेरूणा थाने मे दर्ज हुआ है। थानाधिकारी पवन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बापेऊ निवासी चुनाराम जाट ने इसी गांव के दीपाराम गोदारा के खिलाफ आरोप लगाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात करीब 11.30 बजे आरोपी उनके घर में घुसा और उनकी बहू के साथ बदसलुकी करते हुए उसकी लज्जा भंग की। परिवादी व उसकी पत्नी के साथ मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।