August 11, 2026
00000000

संत रविदास जयंती पर निकली कलश यात्रा का कोलायत में किया स्वागत, संत समाज ने दिया आशीर्वाद
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर कोलायत विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान यात्रा सदस्यों ने कपिल मुनि महाराज के दर्शन किए व पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ पवित्र कलश यात्रा का स्वागत किया। सभी ने संत समाज से आशीर्वाद लिया।
बीकानेर लोकसभा प्रभारी कुंभाराम सिद्ध की अगुवाई में यात्रा सदस्यों ने जागीरी धाम पहुंचकर संत अशोकानंद जी महाराज का आशीर्वाद लिया गया। इसके बाद चानी गांव स्थित गोरक्षनाथ मंदिर में महंत रामचन्द्र महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। सिद्ध ने बताया कि कार्यक्रम में कोलायत मंडल अध्यक्ष धर्मवीर गिरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष छगनलाल प्रजापत, कोलायत रथ यात्रा संयोजक चेनसिंह राजपुरोहित, भाजपा नेता भूपसिंह भाटी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु शामिल हुए। इस अवसर पर संत रविदास जी महाराज के सामाजिक समरसता, समानता, सद्भाव एवं मानव कल्याण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

राधेश्याम का कांग्रेस ओबीसी शहर प्रकोष्ठ महासचिव बनने पर अभिनंदन, ये रहें मौजूद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांग्रेस ओबीसी शहर प्रकोष्ठ के नवनियुक्त महासचिव राधेश्याम सायच का वार्ड नंबर 4 एवं 7 के कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं वार्डवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। अभिनंदन कार्यक्रम में पूर्व पार्षद कालूराम वाल्मीकि एवं पार्षद प्रतिनिधि नंदू वाल्मीकि ने साफा पहनाकर राधेश्याम सायच का स्वागत किया। वहीं वेदप्रकाश वाल्मीकि, मनीष सायच, देवकिशन भादू, कमल वाल्मीकि, मनीराम वाल्मीकि, बजरंग वाल्मीकि, हेमराज वाल्मीकि, पीटर मलघट, राकेश वाल्मीकि, मुकेश मलघट, विमल वाल्मीकि, रवि वाल्मीकि, मुन्नालाल एवं नरेश वाल्मीकि सहित अन्य गणमान्यजनों ने फूलमालाएं पहनाकर अभिनंदन किया। वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनहित के मुद्दों को लेकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किए जाने की बात कही।