August 11, 2026
0000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अगस्त 2026। भूमि विवाद में एक भाई के साथ मारपीट करने वाले चार आरोपी सगे भाइयों को पुलिस ने गांव लिखमादेसर से करीब 33 किमी दूर बेनीसर की रोही से अरेस्ट कर लिया।
मामले में जांच अधिकरी एएसआई राजकुमार ने बताया कि गांव बेनीसर की रोही से सोमवार रात करीब 10 बजे लिखमादेसर निवासी रूघाराम सांसी के चार बेटे आरोपी 60 वर्षीय इसरराम, 52 वर्षीय जैसाराम, 59 वर्षीय आदूराम, 63 वर्षीय मोहनराम को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए छानबीन के दौरान चार आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। आज इन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। विदित रहें इस मामले में 21 जुलाई को घटना लिखमादेसर में हुई व 22 जुलाई को 6 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। इस घटना में मारपीट का एक वीडियो भी खासा वायरल हुआ। दोनों पक्षों में खेत को लेकर विवाद था।