


श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अगस्त 2026। भाजपा पूर्णतया कैडर बेस पार्टी है एवं यही कारण है कि यहां कोई नेता नहीं बल्कि कार्यकर्ता स्थाई होता है। पार्टी के प्रति समर्पित इन्हीं कार्यकर्ताओं को नेतृत्व करने का मौका भी मिलता है। यह बात कही भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने और अवसर था क्षेत्र के युवा भाजपा नेता अनिल जोशी के जयपुर आवास पर उनके स्वागत कार्यक्रम एवं शिष्टाचार मुलाकात का। राठौड़ सोमवार शाम को अनिल जोशी के आवास पर पहुंचें, जहां जोशी परिवार द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया एवं अनिल जोशी ने उन्हें क्षेत्र की राजनैतिक परिस्थितियों एवं विभिन्न जन समस्याओं के बारे में अवगत करवाया। इस दौरान गांव आडसर के रामनिवास व्यास, मनोज जोशी, सूरत से दिलीप राणेजा, पत्रकार हर्षित जोशी, प्रभूदयाल यादव आदि भी मौजूद रहें। विदित रहे कि भाजपा में रिटायरमेंट की उम्र तय किए जाने, परिवारवाद को बढ़ावा नहीं देने के दावों के बीच अनिल जोशी की भाजपा में उच्च स्तरीय सक्रियता से कई कयास लगाए जा रहें है। विगत दिनों में जोशी के आवास पर उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा भी पहुंचें थे व जोशी लगातार राजनैतिक, सामाजिक व सेवा कार्यों में सक्रियता रख रहें है।





