श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अक्टूबर 2026। घर से दुकान जाने के लिए निकला एक युवक लापता हो गया और उसके भाई ने थाने पहुंचकर उसे ढूंढने की गुहार लगाते हुए गुमशुदगी दर्ज करवाई है।
मुन्नीराम सोनी निवासी करणी नगर ने पुलिस को बताया कि भादानी कटले में वह और उसका छोटा भाई रामकरण दुकान का संचालन करते है। उसका भाई 21 अक्टूबर को सुबह करीब 10 बजे घर से दुकान आया। वह 11.40 बजे दुकान पहुंचा तो देखा रामकरण दुकान में नहीं है और दुकान खुली पड़ी थी। उसके भाई का फोन भी बंद आ रहा है और वह बिना बताए कहीं चला गया है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच एसआई मोहनलाल को सौंप दी है। युवक की जानकारी मिलने पर 7568689853, 8239999641 पर सम्पर्क करें। 

whatsapp-image-2026-10-22-at-111534-vshJJkBt.webp