श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अक्टूबर 2026। पंचायती राज चुनावों के इस दौर में अलग अलग धड़ों द्वारा एक दल को छोड़कर दूसरे दल का दामन थाम रहें है। ऐसे में विधायक सेवा केंद्र से भाजपा से नए जुड़ने वाले 250 से अधिक ग्रामीणों के बारे में नए दावे की जानकारी सामने आई है। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के बींझासर गांव के मनोहर कड़वासरा सहित कांग्रेस और कम्युनिस्ट विचारधारा से जुड़े 250 से अधिक नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। गुरुवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विधायक ताराचंद सारस्वत ने नए सदस्यों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। भाजपा में शामिल होने वालों में बींझासर सरपंच मनोहर कड़वासरा, जगदीश प्रसाद कड़वासरा, शेराराम, सहीराम गोदारा, खीवणराम गोदारा, राजूराम कड़वासरा, दूलाराम मेघवाल, जेठाराम मील, अशोक कड़वासरा, हंसराज कड़वासरा, बन्नाराम खाती, सुखराम गोदारा, मालाराम नैण, कालूराम, पारमाराम, मानसुख, हंसराज, सोहन कड़वासरा और रमेश नैण सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे। इस अवसर पर विधायक ताराचंद सारस्वत ने पार्टी में शामिल हुए सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन के साथ मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में भाजपा देहात मंडल महामंत्री जगदीश पारीक, जिला सोशल मीडिया सह-संयोजक श्रवण सारस्वत, सहीराम तावणिया, नरसीराम सारस्वत, रेवंतराम सारस्वत, भंवरलाल तावणिया और गंगाबिशन सारस्वत सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समंदसर, बींझासर, राजपुरा और मानकरासर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत किया गया।

4c2c0a8f-1eeb-4829-9641-495d951eb1ab-9wxxNmLT.webpfae2b85b-fc7e-4e29-99d7-1f6e92b3c88d-sL49cSxx.webp