श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अक्टूबर 2026। क्षेत्र के प्रतिष्ठित भारती निकेतन कॉलेज में महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के तत्वाधान में महिला जूडो प्रतियोगिता का आयोजन गुरूवार को संपन्न हुआ। सुबह आयोजित उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में स्वर्णजयंती स्टेडियम झुझुनूं कोच डॉ आजाद सिंह, यूनिवर्सिटी से नियुक्त जगदीप सिंह, श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स की संपादक कपिला स्वामी मौजूद रहें। स्वामी ने खिलाड़ियों को प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी का सम्मान करने व खेल की गरीमा बनाए रखने की प्रेरणा दी। स्वामी ने कहा कि जूडो युवतियों में आत्मविश्वास का निर्माण कर उन्हें मजबूत बनाने की दिशा सहायक खेल है। सभी अतिथियों का सम्मान किया व उद्घाटन मैच के विजेता खिलाड़ियों को मैडल पहनाकर पुरस्कृत किया गया। संस्था संचालक ओमप्रकाश स्वामी, निदेशक श्यामसुंदर स्वामी, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. आनंद नारायण पुरोहित, सहायक आचार्य कुलदीप शर्मा, कोऑर्डिनेटर रमेश कुमार भोजक, विद्यालय प्राचार्य सत्यनारायण स्वामी एवं विक्रम सिंह राजवी वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक सिकन्दर सिंह ने विजेताओं को बधाई दी। महाविद्यालय के डीपीई नितिन सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में 21 टीमों ने भाग लिया। विभिन्न भारवर्ग में विभिन्न कॉलेजों की खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और जूडो रेफरी सोमेश महला, विक्रम सैनी, जितेंद्र सैनी, अनुज कुमार, अक्षय ने प्रतियोगिता के संचालक रहें। इस दौरान खिलाड़ियों में खासा उत्साह रहा। कार्यक्रम का संचालन राज सर ने किया। 
ये रहें विजेता
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारती निकेतन कॉलेज के ऑडिटोरियम में जूडो मेट पर आयोजित प्रतियोगिता में महिला खिलाड़ियों शानदार खेल का प्रदर्शन किया। जूडो कोच नितिन सिंह ने बताया सभी भार वर्ग में गोल्ड, सिल्वर व ब्रॉन्ज मैडल विजेताओं का सम्मान किया गया। 63 किलो भार वर्ग में एमडी पीजी कॉलेज की कल्पना ने गोल्ड मैडल जीता। वहीं कृष्णवंती कॉलेज पदमपुर की खिलाड़ी अर्शदीप कौर ने रजत पदक जीता, वहीं भारती निकेतन की संजू और एसबीडी कॉलेज सरदारशहर की खिलाड़ी विजयलक्ष्मी ने कांस्य पदक जीते। 70 किग्रा में डूंगर कॉलेज बीकानेर की दिशा तोलंबिया ने गोल्ड जीता और एमडी कॉलेज रायसिंहनगर की खिलाड़ी आस्था ने रजत पदक विजेता रही। भारती निकेतन की स्नेहा पारीक और ग्रामीण कॉलेज भादरा की गरीमा ने कांस्य पदक जीता।
78 किग्रा में गुरू नानक खालसा कॉलेज स्मृति बंसल गोल्ड मैडल विजेता रही। एमडी पीजी कॉलेज रायसिंहनगर की सेजल ने रजत और न्यू गर्वमेंट डूंगर कॉलेज की ममता व भारती निकेतन की रागिनी कंवर ने कांस्य पदक जीते। 78 किलो से अधिक वजन में ग्रामीण कॉलेज भादरा की मनीषा स्वर्णपदक विजेता, भारती निकेतन की असलेखा सोनी रजत पदक विजेता और श्रीडूंगरगढ़ कॉलेज की प्रियंका सोनी और एमडी पीजी कॉलेज रायसिंहनगर की खिलड़ी परमवीर कौर कांस्य पदक विजेता रही।
48 किलोभर वर्ग में राजस्थान कॉलेज पल्लू की अंजू ने गोल्ड व चूरू कॉलेज की कल्पना ने रजत पदक जीता। एमडी पीजी की सीमा और एसबीडी सरदारशहर की मनीषा ने कांस्य पदक जीते। 52 किलो भारवर्ग में बर्ग कॉलेज श्रीगंगानगर की दिव्या ने गोल्ड, एमडीपीजी की खिलाड़ी सोनू ने रजत और ज्ञान ज्योति कॉलेज करणपुर की पायल व अंबिका कॉलेज की लक्ष्मी ने कांस्य पदक जीते है। 57 किलो भार वर्ग में भारती निकेमन की अर्पिता कंवर स्वर्ण पदक विजेता रही। इसी में राजकीय कॉलेज करणपुर की पूनम ने रजत और राजकीय कॉलेज पल्लू की कलावती व एमडीपीजी की किरणबाला ने कांस्य पदक जीते।

5d75c2de-5033-4638-a494-c6fcbbed9ce6-F9qcu0aN.webp2493b2c6-eea3-43f6-b534-303574f3f765-QvzdpPaQ.webpa0fc0e19-6471-494a-aafa-5c5a22059f08-F7Zzrlvx.webpbd7b3020-edd6-4769-b97e-fd6db93c7530-Lkx3nLyg.webp