श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अक्टूबर 2026। बूस्टर चलाने गए एक काश्तकार का पैर फिसलने से वह डिग्गी में जा गिरा और डूबने से उसकी मौत हो जाने की घटना क्षेत्र के गांव कितासर में हुई है।
गांव कितासर की रोही में काश्तकार किसान 50 वर्षीय नौरंगलाल मेघवाल निवासी जैतासर, रतनगढ़ की गुरूवार दोपहर को डिग्गी में डूबने से मौत हो गई है। दोपहर चार बजे पुलिस को सूचना मिलने पर एसआई सुभाष टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव निकलवा कर उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतक के बेटे शंकरलाल ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। पुलिस द्वारा शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।
बूस्टर चलाने गए काश्तकार का फिसला पैर, डिग्गी में डूबने से हुई मौत
यह भी पढ़ें (Also Read)
कांग्रेस के रेखाराम ने थामा हनुमान बेनीवाल का हाथ, ग्रहण की पार्टी सदस्यता।