श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अक्टूबर 2026। श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति के 19 वार्डों में आरएलपी 12 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। आरएलपी डॉ विवेक माचरा ने बताया कि पंचायत चुनावों में आरएलपी बड़े दलों को टक्कर देगी और संगठन की विचारधारा को विजयी प्रत्याशियों के साथ मिलकर मजबूती दी जाएगी। यहां शहर अध्यक्ष जोवद कायमखानी व हनुमान चाहर ने मौजिज कार्यकर्ताओं के साथ सिंबल जमा करवाए।
दानाराम घिंटाला ने बताया कि वार्ड 1 में ओमप्रकाश खुमाराम मोमासर, वार्ड 2 में राजूदेवी रामस्वरूप सत्तासर, वार्ड 3 में विष्णु राजराम आड़सर, वार्ड 4 में निराणराम भंवरलाल धीरदेसर पुरोहितान, वार्ड 5 में गौरी प्रेमचंद ठुकरियासर, वार्ड 7 में पूजा किशनाराम जालबसर, वार्ड 10 में दुर्वासा रामलाल, वार्ड 11 में सरिता प्रेमाराम पूनरासर, वार्ड 12 मोहिनी फुसनाथ सेरूणा, वार्ड 14 में सुमन राकेश बेनीसर, वार्ड 15 में पप्पूराम गोपालाराम जैसलसर, वार्ड 16 में चुका रेवंतराम मेघवाल बिग्गा, वार्ड 17 में गंगादेवी रामूराम बिग्गाबास रामसरा, वार्ड 18 में मोहनराम जैसाराम कितासर ने पर्चे भरे है।

whatsapp-image-2026-10-23-at-143919-80mfqBqg.webp