श्री कालका मंदिर में 21 किलो मावा केक का लगेगा भोग 
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के उपजिला अस्पताल के पास श्री कालका माता मंदिर में आज रविवार को माता के जन्मोत्सव पर 21 किलो मावा केक का लगेगा भोग। मंदिर पुजारी जगदीश महाराज ने बताया कि माता के दरबार में 21 किलो शुद्ध मावे से बने केक का भोग लगाकर धूमधाम से माता का जन्मोत्सव मनाया जायेगा । मंदिर समिति अध्यक्ष हनुमान डागा ने बताया कि शारदीय नवरात्र के चलते प्रतिदिन सुबह 6.30 बजे एवं शाम 7.15 बजे माता की भव्य आरती की जाती है एवं विभिन्न प्रकार की झंकियां सजाई जाती हैं। जन्मोत्सव के पावन पर्व पर मंदिर समिति ने सभी भक्तों को सम्मिलित होने का आह्वान किया है।

whatsapp-image-2026-10-17-at-183240-OVwaBsUx.webpwhatsapp-image-2026-10-17-at-182842-zntjpxf7.webpwhatsapp-image-2026-10-17-at-182842-1-FNeRGVIm.webp

आडसर माताजी मंदिर के लिए रवाना हुआ संघ 
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आडसर माता जी की 35वीं फेरी को रविवार सुबह पालिकाध्यक्ष नारायण कलाणी ने विधिवत रवाना किया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला। वर्षों से चली आ रही इस धार्मिक परंपरा के तहत संघ इस बार भी धूमधाम के साथ यात्रा पर रवाना हुआ। संघ कार्यकर्ताओं ने बताया कि इस संघ की शुरुआत चेयरमैन नारायण कलाणी ने की थी। उनके द्वारा शुरू की गई यह धार्मिक परंपरा आज भी निरंतर जारी है। 35वीं फेरी के अवसर पर चेयरमैन नारायण कलाणी एवं वार्ड पार्षद माया देवी ने संघ सदस्यों को तिलक लगाकर रवाना किया।  इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि ओमप्रकाश नाई सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।

whatsapp-image-2026-10-18-at-095036-ObalYKm5.webp