श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अक्टूबर 2026। रांकावत स्वामी समाज हितकारिणी संगठन, श्रीडूंगरगढ़ शहर की आम बैठक मंगलवार को हनुमान धोरा प्रांगण में संपन्न हुई। बैठक में समाज के मौजिज लोगों ने सत्र 2026 की नई कार्यकारिणी की घोषणा की। संगठन के संस्थापक सदस्य राजेन्द्र प्रसाद स्वामी एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से नानूराम स्वामी को अध्यक्ष, आसूदास स्वामी को मंत्री, भगवानाराम (पवन) स्वामी को महामंत्री तथा सीताराम स्वामी को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
इसके साथ ही संगठन मंत्री गोपालदास स्वामी, बजरंग स्वामी, पोकरदास, शिवरतन स्वामी, मनोज कुमार स्वामी, हरकिशन स्वामी को बनाया गया। उपाध्यक्ष पद पर रामचंद्र स्वामी, कन्हैयालाल स्वामी, विष्णु स्वामी, बनवारीलाल, सौरभ स्वामी, सचिव बाबूलाल स्वामी, हरिदास वाली, मुन्नीराम स्वामी, हनुमान स्वामी, तथा सहसचिव हेमदास स्वामी, रामचंद्र स्वामी, विधि सलाहकार एडवोकेट किशन स्वामी, मीडिया प्रभारी शंकरलाल, रेवंत स्वामी को दायित्व दिया गया। प्रचार मंत्री बंशी स्वामी, बनवारीलाल, शिव स्वामी, बनवारी स्वामी, बजरंग दास, मुकेश स्वामी, मनीप कुमार, मनोज कुमार, तोलु स्वामी को दायित्व दिए गए है। नवनियुक्त अध्यक्ष नानूराम स्वामी का सदस्यों ने स्वागत सम्मान किया। स्वामी ने बताया कि संगठन का प्रमुख उद्देश्य समाज में एकता, शिक्षा एवं आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करना तथा जरूरतमंद समाजबंधुओं की हरसंभव सहायता करना है। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में समाज के उत्थान और हितों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

0301de90-5b49-49e0-9338-8506d9b231ec-iVVwnlD7.webp000a54da-4537-44e7-bdf7-d81c37ca1bb6-gqRmaxi0.webp