श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अक्टूबर 2026। श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति सदस्यों के लिए निर्वाचन अधिकारी झंवरलाल मित्तल के पास आज 33 प्रत्याशियों ने पर्चे भरे है। आज माकपा ने 7 पर्चे भरे है। माकपा ने वार्ड 12 में गीता देवी सीताराम गोदारा सेरूणा ने, वार्ड 3 में सब्बीर मोहम्मद मामद्दीन ने, वार्ड 4 में राजूराम मोहनराम व चेतनराम लिच्छूराम के पर्चे भरवाए, वार्ड 5 में संतोष देवी चुनाराम मेघवाल ठुकरियासर, वार्ड 6 में सरोज विकास कुमार सुथार  तोलियासर, वार्ड 16 से तारा बाबूलाल मेघवाल बिग्गा ने पर्चे दाखिल किए है। कांग्रेस ने 15 वार्डों में 20 पर्चे भरे है।(कांग्रेस की खबर विस्तार से पढें इससे पहले लगी लिंक में) वहीं दो निर्दलीयों ने वार्ड 1 से श्रवण कुमार नाई मोमासर, वार्ड 12 अस्मान कंवर पत्नी मालमसिंह नारसीसर सेरूणा ने पर्चे भरे है। तीन पर्चे आरएलपी के प्रत्याशियों ने भरवाए है। इनमें वार्ड 4 से निराणाराम भंवरलाल मेघवाल धीरदेसर पुरोहितान, वार्ड 5 में गौरी पत्नी प्रेमचंद ठुकरियासर, वार्ड 5 से ही सुमित्रा पत्नी रामनिवास ठुकरियासर ने पर्चे भरे है। इसी के साथ बसपा ने भी एक प्रत्याशी का पर्चा भरवाया है। बसपा ने वार्ड 11 माया कुमारी पुत्री भैराराम मेघवाल पूनरासर ने नामांकन करवाया। नामांकन प्रक्रिया के दौरान उपखंड अधिकारी झंवरलाल मित्तल, निर्वाचन शाखा के नायब तहसीलदार रमेश कुमार, भव्य कटारिया, नौरत सारस्वत सहित अनेक कार्मिक सक्रिय रहें।