श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अक्टूबर 2026। श्रीडूंगरगढ़ और रीड़ी पंचायत समिति सदस्य चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कांग्रेस नेता राधेश्याम सारस्वत ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचायत समिति श्रीडूंगरगढ़ की 19 सीटों के लिए 85 और पंचायत समिति रीड़ी की 17 सीटों के लिए 57 ऑफलाइन आवेदन संगठन को प्राप्त हुए हैं। सारस्वत ने बताया कि पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित ग्रामीणों से रायशुमारी कर प्रत्याशियों का पैनल तैयार किया है। इसके बाद अधिकांश प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल करवाए जा चुके हैं, जबकि शेष प्रत्याशियों के नामांकन गुरुवार को दाखिल करवाए जाएंगे। सारस्वत ने बताया कि पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा गुरुवार को कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों के सिंबल फॉर्म रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष जमा करवाते हुए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पूरी ताकत से चुनाव लड़ने का संदेश देंगे।

whatsapp-image-2026-10-22-at-211042-CIzs3DRO.webpwhatsapp-image-2026-10-22-at-211043-t8J18SvM.webp