1- यूथ कम्यूनिटी ने शहर की सुलभ सुविधाओं की स्थिति में सुधार करवाने की मांग की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। यूथ कम्यूनिटी संगठन ने पालिकाध्यक्ष के नाम ज्ञापन सौंपते हुए शहर में बने सार्वजनिक शौचालय की दयनीय स्थिति में सुधार कर आमजन को राहत देने की मांग की है। संगठन सदस्यों ने बताया कि पालिका द्वारा बनाए गए सुलभ सुविधाओं में साफ सफाई को लेकर बड़ी कमी है और पानी की सुविधा नहीं होने सहित अनेक खामियां है। इन शौचालयों से फैलने वाली बदबू से आस पास के व्यापारी ही नहीं राहगीर भी परेशान होते है। संगठन ने इनकी नियमित सफाई सुनिश्चित करवाने और इनकी स्थिति ठीक करवाने की मांग की है। वहीं ज्ञापन में घूमचक्कर बस स्टैंड सहित बाजार के मुख्य स्थानों पर सुलभ सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए इनका उचित प्रबंधन करवाने व व्यापारियों, ग्राहकों, महिलाओं, ग्रामीण अंचल से आने वाले लोगों के लिए इसे जरूरी व बुनियादी सुविधा बताते हुए नवनिर्माण करवाए जाने की मांग उठाई। संगठन ने पालिका प्रशासन को वर्तमान में बनाए गए शौचालयों की स्थिति के फोटो व वीडियो भी उपलब्ध करवाए व इस ओर पालिका प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया। इस दौरान संगठन के युवा मौजूद रहें। 

whatsapp-image-2026-10-17-at-142825-sO9u9paE.webp

वार्ड 29 में सड़क निर्माण, सफाई एवं पानी की सुविधा सुचारू करवाने की मांग। 
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वार्ड 29 की भाजपा पार्षद बबिता देवी स्वामी ने पालिकाध्यक्ष को ज्ञापन देकर वार्ड में सड़क निर्माण, सफाई व पानी की सुविधा सुचारू करवाने की मांग की। स्वामी ने वार्ड में चांदरतन राठी के मकान से मदन लाल राठी के मकान तक, नारायणचंद पुजारी के मकान से संस्कार इनोवेटिव स्कूल तक, गोपाल राठी के मकान से मांगीलाल जाट के मकान तक व सीताराम मूंधड़ा के मकान से गौरव पथ तक नई सीसी सड़कें बनवाने की मांग की। वहीं हनुमान क्लब चोराहे पर चारों और स्वीड ब्रेकर बनवाने, मालासी महाराज के थान के पास दो रास्ते है और दोनों पर स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग रखी। स्वामी ने वार्ड की गलियों की सफाई करवाने व वार्ड में कचरा संग्रहण वाहन की नियमित फेरा तय करने व खराब स्ट्रीट लाइटों को बदलवाने की मांग भी की। 

3acc19b5-8021-4fd4-8f2e-20eb143672ac-alnCk1vv.webp