श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अक्टूबर 2026। श्रीडूंगरगढ़ व रीड़ी पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव हेतु तीसरे चरण के नामांकन सोमवार को शुरू होंगे। ऐसे में एक युवा नेता के भाजपा से मोहभंग होने व कांग्रेस का दामन थामने की खबर सामने आई है। मोमासर मंडल से भाजपा के युवा मोर्चा में दायित्ववान रहें पूर्व मंत्री भरत सारस्वत ठुकरियासर कांग्रेस में शामिल हो गए है। पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने दुपट्टा पहनाकर उनका संगठन में स्वागत किया। गोदारा ने युवाओं को संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस से जुड़ने और तानाशाही शासन के खिलाफ खड़े होने की बात कही। इस मौके पर राधेश्याम सारस्वत सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता, गांव ठुकरियासर के कांग्रेसी ग्रामीण मौजूद रहें और सभी ने सारस्वत का स्वागत किया। सारस्वत ने सभी का आभार जताते हुए कांग्रेस पर विश्वास जताया।


