श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अक्टूबर 2026। हाइवे पर शनिवार शाम को एक सड़क दुर्घटना हुई जिसमें एक बाइक से आमने सामने बाइक से टकरा गई है। इसमें एक बाइक सवार घायल हुए है जिन्हें गरीब सेवा संस्थान के रामकिशन फौजी सहित सेवादारों ने मौके पर पहुंच कर उपजिला असप्ताल पहुंचाया है। घायल नथाराम पूनियां निवासी कितासर का ट्रोमा कक्ष में ईलाज प्रारंभ कर दिया गया है। घायल के एक पैर में क्रेक बताया जा रहा है और उन्हें बीकानेर रेफर कर दिया गया है।