श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अक्टूबर 2026। मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज श्रीडूंगरगढ़ द्वारा 11 नवंबर 2026 को समाज की प्रतिभाओं और वरिष्ठों का सम्मान समारोह पूर्वक किया जाएगा। समारोह में समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के साथ वरिष्ठजनों का सम्मान कर उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की जाएगी। समाज अध्यक्ष ओमप्रकाश कड़ेल ने बताया कि समारोह का आयोजन स्वर्णकार मंदिर के पास आयोजित होगा व इसमें समाज के प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही समाज के बुजुर्गों का भी सम्मान कर नई पीढ़ी को उनके अनुभवों और संस्कारों से जुड़ने का संदेश दिया जाएगा।
29 अक्टूबर तक जमा होंगे आवेदन फॉर्म
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए आवेदन फॉर्म श्री ओम ज्वैलर्स, गांधी पार्क तथा श्री श्याम कंसल्टेंसी, सिंधी कॉम्प्लेक्स, घूमचक्कर के पास उपलब्ध रहेंगे। फॉर्म भरकर जमा करवाने की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर निर्धारित की गई है।
मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज की प्रतिभाओं और वरिष्ठों का होगा सम्मान, 11 नवंबर को होगा समारोह
यह भी पढ़ें (Also Read)
कांग्रेस के रेखाराम ने थामा हनुमान बेनीवाल का हाथ, ग्रहण की पार्टी सदस्यता।