श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अक्टूबर 2026। पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए रीड़ी के 17 वार्डों के लिए दावेदारी रौचक हो रही है। आज यहां 22 प्रत्याशियों ने विभिन्न वार्डों से विभिन्न दलों से पर्चे भरे और चुनावी बिगुल बजाया। यहां कांग्रेस से वार्ड 1 से लिछमण राम पुत्र रेखाराम, वार्ड 11 माली देवी पत्नी परमाराम, वार्ड 17 रामकिशन पुत्र चुनाराम ने पर्चे भरे है। वहीं माकपा से वार्ड 3 सुमित्रा पुत्री श्रवणराम, वार्ड 7 से द्रोपती पत्नी संतोष, वार्ड 9 से पूनादेवी पत्नी मन्नीराम, और इसी वार्ड से निकिता पुत्री मुन्नीराम, वार्ड 11 से संतोष पत्नी तोलाराम, वार्ड 12 से परमेश्वरी पत्नी भानीराम, वार्ड 13 पानादेवी पत्नी सुखाराम, वार्ड 16 भूराराम पुत्र चैनाराम ने पर्चा भरा है। वहीं भाजपा के वार्ड 2 से गिरधारी सिंह पुत्र हरिसिंह, वार्ड 3 से शांति पत्नी छगननाथ, वार्ड 6 कमला देवी पुत्री परमेश्वरलाल, वार्ड 7 से प्रेम पत्नी भंवरलाल ने, वार्ड 9 सुधरा पत्नी ओमप्रकाश, वार्ड 11 पुष्पा देवी पत्नी जयकिशन, वार्ड 13 से कौशल्या कुमारी पुत्री चंदाराम ने पर्चा भरा है। वहीं रालोपा से वार्ड 7 में शांति देवी पत्नी भानीराम, वार्ड 8 पूर्णाराम पुत्र धर्माराम, वार्ड 14 मेगाराम पुत्र मालाराम, वार्ड 15 में बजरंगलाल पुत्र खुमदास ने पर्चे भरे है। इस दौरान इन दलों के नेता व कार्यकर्ताओं सहित प्रत्याशी व उनके समर्थक, प्रस्तावक भी मौजूद रहें। रीड़ी में नामांकन प्रक्रिया रीड़ी पंचायत भवन कार्यालय में रिटर्निंग अधिकारी सुश्री दमयंती कंवर, आरओ द्वितीय तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा, निर्वाचन शाखा आरिफ मोहम्मद सहित टीम द्वारा संपन्न करवाई जाई है। 

whatsapp-image-2026-10-22-at-160140-Grp3UdEq.webp

7fb23ab3-ec54-4a13-831d-0bfb4391a9b7-x63NuHxq.webpae91dfc8-9ef2-4770-b5c9-b3bec0cbfef6-yPfur4oT.webpea95d3b5-0ba7-4ea5-9d9a-8dcfc93de93d-U42itGrM.webp