June 4, 2026
0010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अगस्त 2023। अपने खेत में तार पट्टी करवाने के लिए रखे तार को खेत पडौसी ने चुरा लिया और ओलमा देने पर मां बेटे सहित तीन ने गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाने में मामला दर्ज हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव लिखमादेसर निवासी भागीरथ पुत्र हजारीनाथ ने पुलिस को बताया कि उसका गांव की दक्षिणी रोही में खातेदारी खेत है और इस खेत के दक्षिण में डालूराम पुत्र हुकमाराम जाट का खेत है। परिवादी ने बताया कि 26 अगस्त को वह अपने खेत के तार पट्टी करवाने के लिए तार व पट्टी के टुकड़े खेत में रख कर घर आ गया। डालूराम व उसकी पत्नी रेशमादेवी व पुत्र जगदीश ने तार चोरी कर लिया और जब इस बात का ओलमा दिया तो तीनों ने मुझे व मेरी पत्नी विमला देवी के साथ गाली गलौच की व जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई उदयसिंह के सुपुर्द कर दी गई है।