






मोहता भवन में तीसरे तले का निर्माण शुरू।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालू बास में स्थित मोहता पैलेस में तीसरे तले का निर्माण शनिवार को विधि विधान से पूजन के साथ शुरू हुआ। पंडित श्रवण कुमार ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नवनिर्माण पूजन संपन्न करवाया। डूंगरमल मोहता ने बताया कि सार्वजनिक कार्यक्रमों में ये भवन क्षेत्र की जनता के लिए सुविधाजनक साबित होगा। जिसमें दो तले तो पूर्व में बने हुए है व तीसरे तले का निर्माण शुरू कर दिया गया है। इसे शीघ्र पूर्ण किया जाएगा व आधुनिक सुविधाओं युक्त इस भवन में विभिन्न प्रकार की सुविधाएं मिल सकेगी। इस दौरान कैलाश चंद, नंदकिशोर, बैगराज मोहता, विनोद पारीक सहित मोहता परिवार के सदस्य मौजूद रहें।

नीट 2026 में सफलता हासिल की यश बिहानी ने, परिजनों ने दी बधाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 16 जुलाई की रात नीट 2026 परीक्षा का परिणाम जारी हो गया। इस परीक्षा में 20 लाख बच्चे शामिल हुए। श्रीडूंगरगढ़ अंचल के अनेक छोटे छोटे गांवो से किसान परिवारों की प्रतिभाओं ने परीक्षा पास कर अपने परिवारों का नाम रोशन किया। श्रीडूंगरगढ़ शहर में बिग्गाबास निवासी यश पुत्र रामावतार बिहाणी ने भी परीक्षा पास कर ली है। यश ने 720 में से 590 अंक हासिल किए। यश के डॉक्टर बनने का सपना अब पूरा होगा। परिवार के ही डॉ एसके बिहाणी सहित परिजनों, जानकारों ने यश को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी।

तारादेवी के मरणोपरांत परिजनों ने उनके नेत्रदान किए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तारादेवी जैन के मरणोपरांत परिजनों ने उनके नेत्रदान किए। तेयुप अध्यक्ष विक्रम मालू और हनुमान दुगड़ की प्रेरणा से नेत्रदान विभाग के प्रभारी अशोक झाबक की तत्परता से आधी रात को सरदारशहर के निजी अस्पताल की टीम ने नेत्रदान संपन्न किया। जैन के पुत्र विद्युत सहित परिवार ने किसी अंधेरे जीवन में रोशनी के लिए नेत्रदान की सहमति दी। इस मौके पर राजकुमार झाबक, नवरंग स्वामी, बनवारीलाल मारू, कन्हैयालाल स्वामी, प्रकाश नाई, दक्ष मालू, रसना जैन सहित अनेक लोग मौजूद रहें। सभी ने मानव सेवा में अंगदान को महत्वपूर्ण बताते हुए परिवार का आभार जताया।

