






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 जुलाई 2026। हाइवे पर कुछ देर पहले एक बस ओवरटेक करते हुए पास से गुजर रही एक बोलेरो को टक्कर मार दी। बस क्षतिग्रस्त हुई और बोलेरो के बुरी तरह से परखच्चे उड़ गए। आस पास अनेक वाहन चालक रूक गए व एंबुलेंस ने भी तुरंत मौके पर पहुंच कर घायलों को बोलेरो से निकाला। बोलेरो में 8 व्यक्ति सवार थे व बोलेरो चालक दानीराम गंभीर रूप से घायल हुआ है। वहीं घायलों में दो महिलाएं प्रतीक्षा, आईना व एक युवती मेघा गंभीर घायल है। वहीं अमिता, बालिका निधि व एक 2 साल का बालक सभी सात को यहां से रेफर कर दिया गया है। वहीं एक विकास को भी निजी वाहन से बीकानेर ही ले जाया गया है। घायलों को उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया तो आधा दर्जन से अधिक घायलों को देखकर मेडिकल टीम अलर्ट हो गई वहीं अफरा तफरी का माहौल बन गया। अस्पताल में घायल परिवार के जानकार भी पहुंच गए। वहीं हाइवे पर मौकास्थल पर पुलिस पहुंची। प्राप्त जानकारी के अनुसार बोलेरो सवार अमिता अपने बेटे-बहू व 2 बेटियों, पोते-पोती को साथ लेकर गांव तोलियासर से दर्शन कर अपने गांव गुसाईंसर छोटा लौट रहें थे। विदित रहें आए दिन हो रहें हादसों में दांव पर लगे मानव जीवन को बचाने के प्रयास पूरे किए जाने की आस में श्रीडूंगरगढ़ में ट्रोमा सेंटर निर्माण और श्रीडूंगरगढ़ से बीकानेर को फोर लाइन किए जाने की मांग भी लगातार उठ रही है।




