July 20, 2026
WhatsApp Image 2026-07-19 at 14.20.15

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 जुलाई 2026। तेरापंथ युवक परिषद् श्रीडूंगरगढ़ के सत्र 2026–27 के लिए अध्यक्ष पद का चुनाव रविवार को तेरापंथ भवन ऊपरलो परिसर में सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। नामांकन प्रक्रिया में कुल 5 नामांकन पत्र प्रस्तुत हुए जिसमें से एक पत्र वैध नहीं था। तथा शेष रहें चमन श्रीमाल, दीपक छाजेड़ एवं प्रदीप मालू ने संगठन हित को सर्वोपरि रखते हुए संगठन की एकता को बल दिया और स्वेच्छा से अपने अपने नामांकन वापस ले लिए। नामांकन वापसी के उपरांत केवल विक्रम मालू का नामांकन शेष रहने से उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया। चुनाव अधिकारी मनोज पारख व विजय बोथरा ने निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न करते मालू के निर्विरोध चुनाव की घोषणा की। इस अवसर पर आयोजित साधारण वार्षिक सभा में मंत्री पीयूष बोथरा ने वर्ष 2025–26 का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए वर्षभर संचालित सेवा, संस्कार, संगठन, सामाजिक जागरूकता, धार्मिक एवं युवा विकास से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। सभी सदस्यों ने परिषद् के कार्यों की सराहना की, वहीं आगामी सत्र की शुभकामनाएं दी। लगातार दूसरी बार निर्वाचित अध्यक्ष विक्रम मालू ने सभी सदस्यों का आभार जताया। सभी उपस्थित सदस्यों ने मालू के पुनः अध्यक्ष निर्वाचित होने पर बधाई दी। बैठक प्रारंभ होने से पूर्व तथा बैठक के बाद सभी सदस्यों ने साध्वी श्रीलक्ष्यप्रभा जी के दर्शन कर मंगलपाठ सुन कर आशीर्वाद लिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तेरापंथ युवक परिषद श्रीडूंगरगढ़ के चुनाव संपन्न, लगातार दूसरी बार विक्रम मालू बने अध्यक्ष।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। परिषद अध्यक्ष व सदस्यों ने सेवाकेंद्र पहुंच साध्वीजी के दर्शन कर लिया आशीर्वाद।