July 11, 2026
00000000000111

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 जुलाई 2026। तबादला एक्सप्रेस 6 में पढ़े लगातार क्षेत्र में सरकारी कार्मिकों के आने और जाने की पूरी खबर..
क्षेत्र में थाने में और राजस्व विभाग में बड़ा फेर बदल हुआ है। जिला पुलिस अधीक्षक ने 21 थानाधिकारियों के तबादले किए है। क्षेत्र में सेरूणा थानाधिकारी श्रीमती संध्या बिश्नोई को पुलिस परामर्श एवं सहायता केंद्र भेजा गया है। वहीं थानाधिकारी हदां से ईमीचंद को सेरूणा लगाया गया है। वहीं विद्युत विभाग में एईएन श्रीडूंगरगढ़ द्वितीय आरपी मीणा को बीकानेर एईएन प्रोटेक्शन लगाया गया है व उनकी जगह वसीम भियानी को बज्जू विजिलेंस से एईएन श्रीडूंगरगढ़ द्वितीय पद पर लगाया गया है।