






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 जुलाई 2026। शनिवार को दिन किसी विभाग पर भारी है तो कहीं अच्छा साबित हो रहा है।
बीती रात पुलिस महकमे में बड़ी संख्या में तबादले हुए है। इसी क्रम में पुलिस थाने में भी एएसआई, हैड कांस्टेबल व कांस्टेबल के बाद अब सब इंस्पेक्टर की तबादला सूची से तीन एसआई के जाने व दो के आने की सूचना आई है। श्रीडूंगरगढ़ थाने से एसआई राजेंद्र कुमार को लूणकरणसर भेजा गया है। वहीं मोहनलाल कड़वासरा को नोखा और पवन कुमार शर्मा को यातायात शाखा भेजा गया है। वहीं एसआई सुभाष कुमार को जेएनवीसी थाने से श्रीडूंगरगढ़ थाना व धर्मवीर को लूणकरणसर थाने से श्रीडूंगरगढ़ थाने में लगाया गया है।
कृषि विपणन विभाग में विपणन अधिकारी सुरेंद्र कुमार को सुजानगढ़ मंडी से कृषि उपज मंडी समिति श्रीडूंगरगढ़ रिक्त पद पर लगाया गया है। जलदाय विभाग में अधिशाषी अभियंता जितेंद्र झाम्ब को श्रीडूंगरगढ़ से हनुमानगढ़ भेजा गया है। इनके स्थान पर नितेश सागर को बीकानेर से श्रीडूंगरगढ़ लगाया गया है। वन विभाग के सहायक वन संरक्षक सतपाल सिंह को श्रीडूंगरगढ़ से जयपुर भेजा गया है।


