September 3, 2026
1

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 सितंबर 2026। स्टेट हाइवे पर स्थित आड़सर टोल पर गत करीब सात माह से चल रहा संघर्ष आज जीत गया है। अब आड़सर टोल पर क्षेत्र के गांव तोलियासर, जेतासर व धोलिया गांव की गाड़ियां भी फ्री कर दी गई है। सरपंच अमराराम गांधी ने ये जानकारी देते हुए बताया कि तीनों गांवो की छोटी गाड़ियों को फ्री किया गया व बड़ी गाड़ियां का 260 रूपए की जगह 195 रूपए टोल ही देना होगा। विदित रहें आड़सर टोल की एक अन्य चौकी ठुकरियासर स्थित है, जिसे ग्रामीणों ने अवैध चौकी बताते हुए इससे इन तीन और गांवो को भी फ्री करने की मांग की। वहीं इससे ठुकरियासर, लिखमादेसर, मोमासर, आड़सर, उदरासर, सुरजनसर गांवो के छोटे वाहन पहले प्रदर्शन के बाद फ्री कर दिए गए थे।
गुरूवार सुबह ग्रामीणों व टोल प्रतिनिधियों के बीच सफल व अंतिम वार्ता हुई। ग्रामीणों ने पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा का सहयोग के लिए आभार जताया। इस दौरान मौके पर लालचंद कड़वासरा, बीरबल धेहडू, फूलनाथ सिद्ध, डूंगरराम सींवर, ओमप्रकाश टांडी, विजयपाल गोदारा, बुधाराम गांधी, श्रीराम गोदारा, हेमाराम गांधी सहित अनेक लोग मौजूद रहें।