


श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 सितंबर 2026। क्षेत्र में बुधवार को लोक आस्था से जुड़ा पारम्परिक रीति रीवाजों का पर्व ऊब छठ श्रद्धा के साथ मनाया गया। युवतियों व महिलाओं ने दिनभर व्रत रखकर शाम को विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। पर्व को लेकर महिला वर्ग में खासा उत्साह नजर आया। महिलाओं ने चंद्रमा को अर्घ्य देकर विधि-विधान से पूजा की और परिवार की सुख-समृद्धि व अखंड सौभाग्य की कामना की वहीं युवतियों ने अच्छे घर वर की कामनाएं की। इसके बाद व्रत का पारण किया गया। इस दौरान कई जगहों पर महिलाओं व युवतियों ने एकत्र होकर समूहों में मंदिरों में घूम घूम कर देव दर्शन किए। धार्मिक मान्यता के अनुसार ऊब छठ के व्रत में कथा सुनने के बाद बैठते नहीं और युवतियों ने खड़े खड़े ही घूम फिरकर चांद के निकलने का इंतजार किया।















