Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 10, 2026
3
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अक्टूबर 2026। नगरपालिका में सेवा सेतु अभियान 2026 के तहत आयोजित शिविर के तीसरे दिन शुक्रवार को विधायक ताराचंद सारस्वत शिविर स्थल पर पहुंचे। विधायक सारस्वत ने शहर की सफाई व बिजली व्यवस्था के लिए रात्रिकालीन सफाई के माध्यम से दुरस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने शहर में शहीदों के सम्मान में शहीद स्मारक बनाए जाने की पहल करने की बात पालिका प्रशासन से कही। सारस्वत ने आमजन की सेवा के लिए पालिका कार्मिकों को तत्पर रहने की बात कही। शिविर में पालिकाध्यक्ष नारायण कलाणी, उपाध्यक्ष विनोद गिरी गुसाई, अधिशाषी अधिकारी अभिषेक गहलोत सहित अनेक पार्षद व पालिका कार्मिक मौजूद रहें। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई कार्मिकों का सम्मान किया गया। आश्रित अनुकंपा नियुक्तियों के पत्र सौंपे गए। दिनभर में कुल 22 परिवादें शिविर में प्राप्त हुई जिनमें से 15 सफाई से संबंधित रही। शिविर प्रभारी ने बताया कि 13 सफाई संबंधित, 5 स्ट्रीट लाइट लगवाने, बिजली विभाग से संबंधित एक प्रकरण का तुरंत समाधान करवाया गया।
युवाओं की मांग नगर पालिका पहले अपने परिसर में सड़क का सुधार करें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अक्टूबर 2026। देशभर में ही नहीं श्रीडूंगरगढ़ में 2026 के चुनाव के बाद युवाओं में नई जागरूकता व क्षेत्र के प्रति जिम्मेदारी का एहसास देखा जा रहा है। अनेक युवा सक्रिय होकर नीतिगत बदलाव के लिए प्रयासरत है। ऐसे ही एक नए संगठन युवा समुदाय के युवाओं ने आज नगरपालिका पहुंच कर सबसे पहले नगरपालिका परिसर का स्वरूप ही सुधार करने की मांग की। पालिकाध्यक्ष नारायण कलाणी को ज्ञापन देकर पालिका परिसर में सड़क सुधारने, यहां का सौंदर्यीकरण करने व हरित वातावरण विकसित करवाने का आग्रह किया।
वार्ड 13 के युवाओं ने दिया 22 सूत्रीय मांगपत्र, समस्या समाधान की मांग की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वार्ड 13 की युवा शक्ति ने पालिका भवन पहुंचकर पालिका अध्यक्ष नारायण कलाणी व उपाध्यक्ष विनोदगिरी गुसाईं से वार्ड की समस्याओं का समाधान करने की मांग करने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। वार्ड के गौरव टाडा सहित बजरंग नाई, संजय पूनियां, सुनील प्रजापत, सुभाष तर्ड, प्रभु स्वामी, कालूराम बाना, रवि मीणा, कालूराम पोकरणा, संदीप लुहार, नेमीचंद नायक वार्ड की 22 सूत्रीय समस्याओं के समाधान का मांगपत्र सौंपा। टाडा ने बताया कि तहसील के पास सुलभ सुविधाओं का निर्माण करवाने, एनएच 11 से सहकारी सोसायटी तक सड़क निर्माण करवाने, वार्ड में नया ट्यूबवेल व पानी की टंकी बनवाने, रोड लाइटें लगवाने सहित सफाई, बिजली पानी से संबंधित समस्याएं रखी व समाधान की मांग की गई। इसी वार्ड के बजरंग लाल नाई, मामराज तर्ड, जयचंद सेरड़िया, सुभाष सिद्ध बाना, युवा नेता रामनिवास नाईं, गणेश गोदारा, सुभाष तर्ड, नानूराम ,साबुद्दीन, विकास तर्ड सहित अनेक वार्डवासी मौजूद रहे। सभी ने प्रताप बस्ती में राशन की दुकान लाने, पेयजल से जुड़ी समस्याओं का समाधान करने, बंद पड़ी रोडलाइटों को चालू करवाने, नियमित साफ-सफाई करने व वार्ड में पक्की नालियों का निर्माण करने सहित वार्ड की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत करवाने की मांग की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। यूथ कम्युनिटी के युवाओं ने पालिका को खुद के परिसर में सुधार करने की मांग की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवाओं ने सौंपे ज्ञापन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वार्ड 13 के युवाओं ने समस्याओं के समाधान की मांग की।