






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अक्टूबर 2026। बिजली की अघोषित कटौती, बार बार ट्रिपिंग और पूरी बिजली नहीं मिलने से कल्याणसर पुराना जीएसएस के किसान परेशान है। गांव कल्याणसर पुराना जीएसएस पर तीन दिन से ट्रांसफार्मर जला हुआ है। किसानों ने बताया कि बरसात नहीं होने से फसलें बहुत कमजोर है और अब लगातार तीन दिन से बिजली नहीं मिल रही है। किसान देवीलाल जाखड़, भागीरथ महिया, अरविंद तरड, कालूराम गोदारा, सहित अनेक किसानों ने विभाग से तुरंत ट्रांसफार्मर लगवाकर पूरी बिजली देने की मांग की है। किसानों ने नाराजगी जताते हुए फसलें राख होने की बात कही। कल्याणसर पुराना जीएसएस के कार्मिक रामकुमार महिया ने बताया कि इस कृषि फीडर का तीन दिन पहले ट्रांसफार्मर जला जिससे कृषि कुओं की बिजली सप्लाई प्रभावित है, और विभागीय अधिकारियों को जानकारी देकर ट्रांसफार्मर देने की मांग की गइ है।









