August 16, 2026
WhatsApp Image 2026-08-16 at 12.04.24

1- महावीर कीर्ति स्तंभ पर तेरापंथ सभाध्यक्ष ने फहराया ध्वज, पुगलिया ने दी बधाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शनिवार को घूमचक्कर स्थति सर्किल महावीर कीर्ति स्तंभ पर तेरापंथ सभाध्यक्ष सुशीला पुगलिया ने ध्वज फहराया। पुगलिया ने क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और राष्ट्र उत्थान में सहायक बनने का आग्रह देश के हर नागरिक से किया। मंत्री प्रदीप पुगलिया ने सभी का स्वागत किया। महिला मंडल से मधु झाबक व तेयुप से चमन श्रीमाल ने विचार व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी। स्तंभ प्रभारी विनोद भादानी व अशोक बैद आयोजन की व्यवस्थाओं में सक्रिय रहें। कार्यक्रम में सहमंत्री संजय बरडिया, कोषाध्यक्ष तोलाराम पुगलिया, संगठन मंत्री पांचीलाल सिंघी, प्रभारी विनोद भादानी, अशोक बैद कार्यसमिति सदस्य कमल बोथरा, धनराज पुगलिया, लक्ष्मीपत भादानी, युवक परिषद से मंत्री पीयूष बोथरा, कोषाध्यक्ष चमन श्रीमाल, प्रवीण बोथरा, महिला मंडल से अध्यक्ष मंजू बोथरा, उपाध्यक्ष मधु झाबक, मंजू बोथरा, संगठन मंत्री शारदा बोथरा, सज्जन देवी दुगड़, ओसवाल पंचायत से मंत्री कांतिकुमार पुगलिया सहित एडवोकेट प्रवीण पालीवाल, भंवरलाल दुगड़, अजीत पुगलिया, अंकित पुगलिया सहित अनेक लोग उपस्थिति रहें।

2- शहीद हेमू कालाणी पार्क में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सिंधी कॉलोनी में स्थित शहीद हेमू कालाणी पार्क में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पार्क की तिरंगें के रंगों में गुब्बारों से सुंदर सजावट की गई व देशभक्ति नारे लगाए गए। युवा रवि रिझवानी ने बताया कि सिंधी पंचायत अध्यक्ष श्रवणकुमार गुरनाणी व योग गुरू ओमप्रकाश भुंवाल ने ध्वज फहराया। राष्ट्रगान का संगान किया गया व बच्चों ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। मुकेश संगवानी ने बताया कि बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही व बुजुर्गों ने भी बढ़चढ़कर कार्यक्रम में भागीदारी निभाई।


3- गौशाला में ध्वज फहराया, शहीदों को याद कर लगाए जयकारे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दुलचासर की श्रीगोपाल गौशाला में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस का उत्साह नजर आया। यहां गौसेवा के साथ देशभक्ति का आयोजन संपन्न हुआ। समिति सदस्यों ने ध्वज फहराया व शहीदों को याद करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट की। कार्यक्रम में स्कूली बालक बालिकाओं को बुलाया गया जिन्होंने उल्लास के साथ राष्ट्रगान का संगान करते हुए ध्वज गीत गाया। बालिकाओं ने गौमाताओं को गुड़ खिलाया। समिति उपाध्यक्ष सुंदरलाल मूंधड़ा ने सभी को लड्डू वितरित किए। सचिव रेवंतसिंह पड़िहार ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष छगनलाल मूंधड़ा, राजेश कुमार मूंधड़ा, शिवकुमार मूंधड़ा, सत्यनारायण मूंधड़ा, मघराज मूंधड़ा, मुरलीधर मूंधड़ा, राजकुमार दिलढाणियां, मनीष स्वामी, सुखराम सुथार, महेंद्र सिंह चाहर, पवन कुमार, छोटूराम, जेठाराम सुथार सहित समिति सदस्य शामिल हुए। सभी ने भारत माता के जयकारे लगाएं।


4- श्रीकृष्ण योग संस्थान में ध्वजारोहण कर स्वस्थ भारत का संकल्प लिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शनिवार को श्रीडूंगरगढ़ कोर्ट के पीछे स्थित श्रीकृष्ण योग संस्थान में ध्वजारोहण कर योगार्थियों ने स्वस्थ भारत का संकल्प लिया। योग गुरू गोविंदराम सोनी ने संस्थान सदस्यों को योग का महत्व बताते हुए भारत की इस मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य परंपरा का प्रचार प्रसार करने में सहयोगी बनने का आह्वान किया। सोनी ने बताया कि दवाइयों पर निर्भरता कर कर नागरिक स्वस्थ रहेंगे तो देश उत्थान होगा। इस मौके पर राष्ट्रगान का संगान किया गया। यहां केशराराम, कुंभाराम गोदारा, सरदाराराम बाना, मोतीसिंह राठोड़, ख्यालीराम माली, लालाराम सारस्वत, रामलाल नाई, करणीसिंह शेखावत सहित योग प्रशिक्षु शामिल हुए।


5- लालासर में भीम आर्मी एकता मिशन के बैनर तले मनाया उत्सव, बनाई कार्यकारिणी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव लालासर में भीम आर्मी एकता मिशन के बैनर तले युवाओं ने स्वतंत्रता दिवस का उत्सव मनाया। कार्यक्रम में ध्वजारोहण कर युवाओं ने राष्ट्रगान किया व शहीदों को पुष्पाजंलि अर्पित की गई। इस मौके पर संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन भी सर्वसम्मति से किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद का दायित्व केवलचंद को दिया गया व उपाध्यक्ष नोपाराम बरोड़, महासचिव ओमप्रकाश मेहरा, सचिव सचिन कुमार को चुना गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन हित में कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में लालचंद, शिवपाल मेहरा, संजय कटारिया, बाबूलाल मेहरा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहें।