




श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अगस्त 2026। लर्न एडं फन स्कूल के नन्हें मुन्नों ने देशभक्ति गीतों पर रंगारंग प्रस्तुतियां दी, देशभक्ति कविता, नाटक व नृत्य प्रस्तुत किए, सांस्कृतिक विविधता व भारतीय संस्कृति का दर्शन करवाने वाली मोहक प्रस्तुतियां दी, अनुशासनात्मक पीटी प्रस्तुति दी, और इस शानदार आयोजन की एक एक प्रस्तुति को अतिथियों ने खूब सराहा।
ये दृश्य शनिवार को नेहरू पार्क में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में नजर आया। भव्य समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावकों सहित गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सरस्वती वंदना से शुरू हुआ कार्यक्रम “विविधता में एकता” की प्रस्तुति के साथ संपन्न हुआ। समारोह में विद्यालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। बच्चों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संतोष पारख का माला व साफा पहनाकर स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में किसान नेता तोलाराम जाखड़, समाजसेवी जुगलकिशोर तावणियां का स्वागत सम्मान किया गया। तोलाराम जाखड़ ने बच्चों को उचित एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर जोर देते हुए मोबाइल से दूरी बनाए रखने का संदेश किया। कार्यक्रम में जगदीश सारस्वत एवं रमेश बासनीवाल ने संस्था में संचालित विभिन्न गतिविधियों की सराहना की। प्रधानाचार्य विनीता सारस्वत ने स्कूल की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी देते हुए बालक के सर्वांगीण विकास पर ध्यान दिए जाने का संकल्प दोहराया। संस्था प्रबंधन समिति सदस्य तुलछीराम गोदारा, बजरंग भाम्भू, मांगीलाल तावनियां, संस्था मंत्री संतोष गोदारा, संस्था प्रबंधक धीरज पुरोहित ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का स्वागत करते हुए आभार जताया। सभी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सहयोगी रही ममता गुरनानी, पीहू सारस्वत, आईना सारस्वत व जया सेवग का मंच से आभार जताया गया। समारोह का संचालन हर्षिता सारस्वत एवं साक्षी पारीक ने किया। कार्यक्रम की विभिन्न व्यवस्थाओं में सोनू माली, हर्षित जैन, विनीता मोरवानी, आराधना पारीक, खुशबू सारस्वत, कुमकुम पारीक, कोमल सारस्वत, बजरंग प्रजापत, घनश्याम पारीक, प्रह्लाद प्रजापत, मणिशंकर स्वामी, ममता पारीक सहित पूरे स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।















