




श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अगस्त 2026। क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्कूलों में अनेक दानदाताओं ने लाखों के सहयोग की घोषणा की, वहीं ग्राम पंचायत ऊपनी में जनसेवा की मिसाल पेश करते हुए सरपंच कमला देवी व प्रतिनिधि रामेश्वरलाल गोदारा ने गांव के लिए एक एंबुलेंस की घोषणा की है।
गांव के राउमावि में आयोजित समारोह में गोदारा के पुत्र श्रवण गोदारा ने उनकी ओर से निजी तौर पर एंबुलेंस दिए जाने की बात कही तो पांडाल तालियों से गूंज उठ और ग्रामीणों ने गोदारा परिवार का आभार जताया। दानदाता ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य आपतकालीन परिस्थितियों में समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाना होगा। एंबुलेंस के माध्यम से गंभीर मरीजों, बुजुर्गों एवं जरूरतमंद ग्रामीणों को अस्पताल तक पहुंचाने की सुविधा मिल सकेगी। ग्रामीणों ने सरपंच की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि निजी स्तर पर सरपंच द्वारा एंबुलेंस भेंट करना जनसेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का सराहनीय उदाहरण है। सरपंच दंपती के धार्मिक यात्रा पर होने के कारण उनके प्रतिनिधि के रूप में श्रवण गोदारा ने उनका दायित्व निभाया। इस अवसर पर मोदूराम गोदारा, रतिराम गोदारा, रामलक्ष्मण गोदारा, सुरजाराम गोदारा, गोपाल गोदारा, पीथाराम गोदारा, श्रीराम नाथ, रूपाराम, हुकम नाथ, रामनारायण, सोहनलाल गोदारा, लक्ष्मीनारायण गोदारा, रामराख गोदारा, ओमनाथ एवं अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहें। ग्रामीणों ने एंबुलेंस मिलने से ऊपनी गांव एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों को आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण सहायता मिलने की उम्मीद जताई।





