Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026
008-vinod-giri
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अगस्त 2026। हरियालो राजस्थान अभियान के तहत वन विभाग श्रीडूंगरगढ़ द्वारा एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीओ श्रीडूंगरगढ़ निकेत पारीक, तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा, स्कूली बच्चे व अनेक पर्यावरण प्रेमी शामिल हुए।
कार्यक्रम में निकेत पारीक ने ग्लोबल वार्मिंग पर चिंता जताते हुए आमजन को इसके प्रति जागरूक होकर पौधे लगाने व उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करने की प्रेरणा दी। पारीक ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की बड़ी जरूरत बन गया है। कार्यक्रम में तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा ने हरियाली और मातृ सम्मान को भारतीय संस्कारों का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए कहा कि मां और प्रकृति दोनों का सम्मान प्रत्येक परिवार की जिम्मेदारी है। उन्होंने अपने परिवार के साथ पौधरोपण कर अभियान में सहभागिता की। सहायक वन संरक्षक एवं राज्य वन सेवा अधिकारी सत्यपाल सिंह ने विभागीय योजनाओं की जानकारियां साझा करते हुए सभी अतिथियों का आभार जताया। वहीं सहायक वनपाल धनपत बाना, वनरक्षक सुभाष चंद्र व मोहरसिंह, सहायक वनपाल राजू देवी, आपणो गांव सेवा समिति अध्यक्ष जतनसिंह राजपुरोहित, पूर्व अध्यक्ष मनोज डागा, श्याम सैन, प्रवीण पालीवाल, गौसेवा संघ के जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी, राजाराम राजपुरोहित, गणेश राजपुरोहित, कुटुंब वन सूडसर के सदस्य, रमेश कुमार, धीरज खोड, अरूण दर्जी, राजेश नायक, ख्यालीराम महावर, हिम्मतनाथ सहित अनेक पर्यावरण प्रेमी शामिल हुए।
बच्चों ने नर्सरी भ्रमण कर सीखें पौधे लगाना।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रेलवे स्टेशन स्थित राउप्रावि के 60 विद्यार्थी वन विभाग पहुंचे व पौधे लगाने की पूरी प्रक्रिया के बारे में जाना। सहायक वन निरीक्षक सत्यपाल सिंह ने बच्चों को विभागीय नर्सरी का भ्रमण करवाया। बच्चों ने पौधों के बारे में अनेक जानकारियां पूछी, जिनका समाधान सिंह ने किया। उन्होंने विभाग के रेस्क्यू सेंटर का भ्रमण करवा बच्चों को वन प्राणियों के जीवन रक्षा के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर बच्चों ने पौधे लगाए व उन्हें एक एक पौधा उपहार में दिया गया।