Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026
0000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अगस्त 2026। शराब के नशे में हंसते खेलते परिवार उजड़ने की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। श्रीडूंगरगढ़ थाने में शराब के नशे में एक पति ने पत्नी से मारपीट की और उसकी सास ने बीचबचाव करने पर पीड़िता की भानजी का सिर फोड़ दिया। पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया व जांच कार्यवाहक थानाधिकारी व एसआई राजेंद्र कुमार को सौंप दी है।
एसआई राजेंद्र कुमार ने बताया कि गांव इंदपालसर हीरावतान निवासी 25 वर्षीय सीमा नायक ने अपने पति भालाराम नायक व सास बिमलादेवी पत्नी भैराराम नायक के खिलाफ आरोप लगाए है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका पति आए दिन शराब पीकर घर आता है व उसके साथ मारपीट करता है। इसी लत के लिए पति ने उसके पीहर से विवाह में मिले गहने भी बेच दिए। मंगलवार शाम करीब छह बजे आरोपी पति शराब के नशे में घर आया और थाप मुक्कों से मारपीट करने लगा। पीड़िता की बड़ी बहन माली ने बीचबचाव कर उसे छुड़वाया तो पति ने जान से मारने की धमकी देते हुए बाहर चला गया। उसके बाद रात 9 बजे जब उसकी बहन पड़ौस के घर गई हुई थी, तो पति सास को खेत से लेकर आया। आते ही दोनों ने मिलकर मारपीट करते हुए जान से मारने की नियत से लाठी डंडो से पीटा, उसके सिर पर बल्ब फोड़े व अधमरा कर दिया। पीड़िता के चिल्लाने पर उसकी भानजी उसके घर आई व बीचबचाव करने लगी तो सास ने नाबालिग के सिर में कुल्हाड़ी से चोट मारी जिससे उसका सिर फुट गया व खून बहने लगा। भानजी की चीख सुनकर बहन व आस पास के लोग मौका पर आ गए। आरोपी पीड़िता को मरा समझ कर भाग गए। रात को ही बड़ी बहन पीड़िता व भानजी को उपजिला अस्पताल लेकर आई। जहां बालिका के सिर में पांच टांके आए है। पीड़िता ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।