Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026
0000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

आधी रात बाद नशे में दौड़ाई गाड़ी, दो सवार गिरफ्तार, गाड़ी जब्त।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंगलवार रात करीब डेढ़ बजे शराब के नशे में सड़क पर गाड़ी दौड़ाते हुए दो सवारों ने एक टैक्सी को टक्कर मार दी। टैक्सी चालक के ओलमा देने पर उसके साथ मारपीट करने लगे। मौके पर पहुंचे एसआई रतनलाल ने गाड़ी जब्त कर दोनों सवारों को गिरफ्तार किया। रतनलाल ने बताया कि गाड़ी में सवार रीड़ी निवासी 18 वर्षीय रामकिशन जाट व 36 वर्षीय शंकरलाल नायक को गिरफ्तार कर, गाड़ी को जब्त किया गया। पुलिस ने दोनों को शांति के लिए पाबंद किया।
एक साल से फरार स्थाई वारंटी को धर दबोचा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेरूणा थाना क्षेत्र में एक साल से फरार एक स्थाई वारंटी को पुलिस दल ने जोधासर बस स्टैंड पर धर दबोचा है। थानाधिकारी इमीचंद के निर्देशन में बुधवार दोपहर की गई कार्रवाई में जोधासर निवासी 45 वर्षीय भगवानसिंह राजपूत को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई के दौरान कांस्टेबल मुकेश की विशेष भूमिका रही। वहीं दल में हैड कांस्टेबल विनोद कुमार, कांस्टेबल प्रेमलाल, गुलाम नबी सक्रिय रहें।
पूछताछ के दौरान तैश में आए दो युवकों को गिरफ्तार किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एक लापता युवती की तलाश के मामले में उसके फोन से प्राप्त जानकारी के अनुसार पूछताछ के लिए बुलाए गए दो युवकों ने थाने में उत्पात मचाया। हैड कांस्टेबल धमेंद्र ने बताया कि उदरासर निवासी मुखराम व पारेवड़ा, सांडवा निवासी संतोष को जांच के लिए थाने तलब किया गया। दोनों जोर जोर से शिकायत करने वालों को देख लेने की धमकी देने लगे। पुलिस ने समझाईश करते हुए कहा कि उन्हें केवल फोन कॉल डिटेल के आधार पर बुलाया गया है। इस पर युवक तैश में आ गए तो पुलिस ने दोनों को पकड़ कर शांति के लिए पाबंद करवाया।