Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026
00000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

बाल संसद में प्रधानमंत्री व मंत्रिमंडल ने ली शपथ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पीएमश्री राउमावि ताल मैदान में बुधवार को बाल संसद निर्वाचन के क्रम में प्रधानमंत्री एवं मंत्रिमंडल के पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करने की शपथ ली। कार्यक्रम के दौरान लोकसभा स्पीकर की भूमिका निभाते हुए भींयाराम सुथार ने सदन एवं विद्यालय में अनुशासन के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने स्कूल में मर्यादित भाषा व विद्यालय हित में एक दूसरे का सहयोग करने की प्रवृत्ति अपनाने की प्रेरणा दी। वहीं प्रोटेम स्पीकर प्रदीप कुमार कौशिक ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कार्यवाहक प्रधानाचार्य सोमेंद्र बैंस ने कहा कि विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों का विकास करने तथा उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया की व्यापहारिक जानकारी उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से विद्यालय में बाल संसद का गठन किया गया है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने दायित्वों का जिम्मेदारी एवं अनुशासन के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया।

आर्यस्थली गुरूकुल में हवन के बाद पौधारोपण कार्यक्रम किया संपन्न।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बेनीसर स्थित आर्यस्थली गुरूकुल में बुधवार सुबह विधिवत रूप से हवन पूजन संपन्न किया गया। गुरूकुल के डायरेक्टर अमित आर्य ने बताया कि गुरूकुल में वन विभाग के सहायक वन संरक्षक व राज्य वन सेवा अधिकारी सत्यपाल सिंह के निर्देशन में पौधारोपण किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ दो दर्जन से अधिक छायादार व फलदार पौधे लगाए। सत्यपाल सिंह ने पौधारोपण के साथ विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षों के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए पौधे लगाने व उनका पेड़ बनने तक संरक्षण करने की प्रेरणा दी। इस दौरान स्कूल का स्टाफ सक्रिय रहा व विद्यालय के सभी बच्चे शामिल हुए। डायरेक्टर अमित आर्य ने सभी का आभार जताया।