June 4, 2026
00000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 सितंबर 2024। क्षेत्र के गांव में रास्ते से एक युवक ने एक युवती को बाइक पर खेत ले गया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने का मामला शेरूणा थाने में दर्ज हुआ है। पीड़िता के भाई ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि शुक्रवार दोपहर उसकी बहन को रास्ते में से उसी के गांव के एक युवक ने अपनी मोटरसाइकिल पर बिठाया और शेरूणा गांव की रोही में स्थित खेत में ले गया। आरोपी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच वृत्ताधिकारी निकेत कुमार को सौंप दी है।