June 4, 2026
WhatsApp Image 2026-03-11 at 20.14.00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 मार्च 2026। घुड़ला घूमेला जी घूमेला.. गीतों के स्वर बुधवार को हर गली और घर में सुनाई दिए। नवविवाहिताओं और युवतियों ने सज धज कर सोलह श्रृंगार के साथ गणगौर के घुड़ले निकाले। सुबह युवतियां गणगौर लेकर आई व दोपहर में उसे खूब सजाया। दोपहर बाद ढोल थाली पर नाचते गाते घुड़लों के आयोजन संपन्न हो रहें है। कस्बे के आड़सर बास, कालू बास, बिग्गाबास व मोमासर बास सहित ग्रामीण अंचल में भी धूमधाम से गणगौर के घुड़ले घुमाए गए। घरों में परिवारों ने गणगौर का पूजन कर भोग लगाया और घर में सुख शांति की प्रार्थना की। बता देवें आगामी 8 दिन युवतियों द्वारा सुबह शाम गणगौर पूजन के आयोजन होंगे। महिला वर्ग में गणगौर पूजन को लेकर खासा उत्साह है और वे आस पड़ोस में होने वाले आयोजनों में शामिल होकर मंगलगीतों में भागीदारी निभा रही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास में महिलाओं और युवतियों ने हर्षोल्लास के घुमाया घुड़ला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। डागा परिवार ने किया गणगौर पूजन, खूब लिया युवतियों ने आनंद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सज धज कर निकाला गणगौर का घुड़ला, नवविवाहिताओं में उमंड व युवतियों में उल्लास का माहौल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। माताजी मंदिर से युवतियां सुबह लाई गणगौर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खूब सजाया गणगौर को, कालूबास में घुमाया घुड़ला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालूबास में सोमाणी दंपती ने जोड़े से किया गणगौर का पूजन।