






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 जुलाई 2026। क्षेत्र में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही है। परंतु चोर पकड़ने व माल बरामद करवाने की मांग को लेकर पीड़ित पुलिस थानों के चक्कर ही निकालते रह जाते है। ऐसे में बीती रात क्षेत्र के गांव सेरूणा में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई। यहां तेजा गार्डन के सामने स्थित खल चूरी की दुकान गणपति ट्रेडस के शटर को चोरों ने लोहे की रॉड से तोड़ा और अंदर घुस गए। ये दुकान किराए से बासी बरसिंहसर निवासी दो भाई ईसरराम व पप्पूराम जाट ने ले रखी थी। रात 2.50 मिनिट पर एक चोर अंदर घुसा व दूसरे चोर के बाहर निगरानी किए जाने का अंदेशा ग्रामीणों ने जताया है। चोर ने दुकान में रखे संदूक का ताला तोड़कर उसमें रखी 1 लाख 94 हजार की नगदी चोरी कर ली। वहीं गल्ले में रखी नगदी भी चोर ले गए। दो लाख ये अधिक का नुकसान दुकानदार को हुआ है। सुबह दुकान खोलने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई व पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की वहीं एफएसएल टीम ने आकर फिंगर प्रिंट लेते हुए सबूत बटोरे। ग्रामीणों ने पुलिस से चोरों पकड़ने की कार्रवाई करने की मांग की है।

