July 22, 2026
WhatsApp Image 2025-06-08 at 09.24.46

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जून 2025। बीकानेर से नई टैक्सी खरीद कर श्रीडूंगरगढ़ लौट रहें बाप बेटा, रास्ते में हाइवे पर गांव झंझेऊ व जोधासर के बीच दुर्घटना का शिकार हो गए। युवा पुत्र की मौत से नई टैक्सी की खुशियां मातम बदल गई। श्रीडूंगरगढ़ में वार्ड 16 के निवासी करामत अली पुत्र साबिर ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि वह अपने 17 वर्षीय पुत्र मोहम्मद आरिमान के साथ बीकानेर से नई टैक्सी खरीदकर श्रीडूंगरगढ़ आ रहा था। रास्ते में झंझेऊ व जोधासर के बीच अचानक पशु आ जाने से टैक्सी अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे मोहम्मद आरिमान घायल हो गया। परिवादी घायल बेटे को बीकानेर पीबीएम लेकर गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शनिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल आवड़दान को दी है।