June 5, 2026
WhatsApp Image 2025-07-12 at 08.43.12

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 जुलाई 2025। बीती रात करीब 1 बजे क्षेत्र के गांव बिग्गा स्टैंड के निकट ही हाइवे पर एक हादसा हुआ। यहां गाय के सामने आ जाने से एक लोडिंग टेम्पू सामने आ रहें एक ट्रक से टकरा गए। लोडिंग टेम्पू मौके पर पलट गया। दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए व बीकानेर निवासी तीन युवक गणेश पुत्र रामपाल, सीताराम पुत्र शिवनारायण, संदीप पुत्र भूपेंद्रसिंह घायल हो गए। गाय की मौके पर ही मौत हो गई। आपणो गांव सेवा समिति के सेवादार मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस में तीनों घायलों को उपजिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं हाइवे पेट्रोलिंग टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने लखासर टोल की क्रेन से दोनों वाहनों व मृत गाय को सड़क से हटवाया और रास्ता क्लीयर करवाया। जिससे यातायात सुचारू हो पाया। पुलिस को भी सूचना दे दी गई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लोडिंग टेम्पू ट्रक से टकरा का पलटा, हुआ क्षतिग्रस्त।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया घायलों को।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ट्रक भी टकराकर हुआ क्षतिग्रस्त।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गाय की मौके पर ही मौत हो गई।