


श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 सितंबर 2026। सनशाइन सेकेंडरी स्कूल तथा विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में शिक्षक दिवस बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने शिक्षकगणों से केक कटवाकर उनका सम्मान किया। साथ ही भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद करते हुए उनके जीवन से जुड़े प्रेरक संस्मरणों पर चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक आयोजन किये गए, विभिन्न नृत्य प्रस्तुतियां दी गयी, अध्यापकगणों के लिए मनोरंजक गेम्स का आयोजन कर उन्हें भी कार्यक्रम में सहभागी बनाया। इस अवसर पर संस्था के डायरेक्टर राकेश व्यास ने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने के लिए विद्यालय अध्यापक प्रकाश छंगानी को ₹11,000 का चेक प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मान पाकर शिक्षकों ने विद्यार्थियों व संस्था का आभार जताया। कार्यक्रम का मंच संचालन जेसिका प्रजापत एवं वंदना माली ने किया। पूरे आयोजन में विद्यार्थियों और शिक्षकों का उत्साह दिखा।








