July 22, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 मई 2022। एक युवक ने शराब के नशे में गांव तोलियासर में बस स्टैंड पर आज सुबह उत्पात मचाया और सरपंच प्रतिनिधि की इत्तला पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर युवक को अरेस्ट किया। एएसआई पूर्णमल ने बताया कि 28 वर्षीय युवक मूलाराम पुत्र सुरजाराम जाट निवासी जाखासर नया तोलियासर स्टैंड पर नशे में झगड़ा कर रहा था। युवक से समझाईश का प्रयास किया गया परंतु वह नहीं माना तो उसे 151 में गिरफ्तार कर लिया गया।