






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अक्टूबर 2026। डॉ लाल पैथ कंपनी की ओर से 10 अक्टूबर, शनिवार को मेगा हेल्थ चेकअप कैंप आयोजित किया जाएगा। डॉ. लाल पैथ लैब के स्थानीय शाखा के विजय कुमार स्वामी ने बताया कि कैंप में 10 अक्टूबर शनिवार को एक दिवसीय विभिन्न स्वास्थ्य जांचें रियायती दरों पर करवाने का अवसर मिलेगा। कैंप का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित किया गया है। इसका उद्देश्य लोगों को कम खर्च में स्वास्थ्य जांच करवाने के लिए प्रोत्साहित करना और समय रहते बीमारियों के प्रति जागरूक करना है। कैंप का आयोजन सरकारी अस्पताल के नजदीक, जैन स्टोर के पास स्थित मोहिनी प्लाजा में किया जाएगा।
स्वामी ने बताया कि कैंप के दौरान कई महत्वपूर्ण जांचें मात्र 10 रुपए से शुरू होंगी। इनमें शुगर, कोलेस्ट्रॉल, हीमोग्लोबिन और कैल्शियम की जांच 10 रुपए में उपलब्ध रहेगी, जबकि यूरिक एसिड की जांच 20 रुपए और TSH की जांच 60 रुपए में करवाई जा सकेगी। इसके अतिरिक्त फुल बॉडी चेकअप पर 50 से 60 प्रतिशत तक की विशेष छूट दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि कैंप में संपूर्ण थायराइड प्रोफाइल मात्र 150 रुपए में उपलब्ध रहेगी। इसमें T3, T4 और TSH की जांच शामिल है। इसी प्रकार लिपिड प्रोफाइल बेसिक की जांच 200 रुपए में करवाई जा सकेगी, जिसमें टोटल कोलेस्ट्रॉल, ट्राइग्लिसराइड्स, HDL, LDL और VLDL की जांच शामिल है। तीन महीने के औसत ब्लड शुगर स्तर की जानकारी देने वाली HbA1c जांच भी मात्र 200 रुपए में उपलब्ध रहेगी। विटामिन D3 और विटामिन B12 की जांच मात्र 1400 रूपये में की जायेगी।
स्वामी के अनुसार, कैंप में विभिन्न हेल्थ पैकेज भी विशेष दरों पर उपलब्ध करवाए जाएंगे। सुपर-1 हेल्थ पैकेज की कीमत 1,250 रुपए रखी गई है। इसमें फास्टिंग शुगर, थायराइड प्रोफाइल, लिपिड प्रोफाइल, लिवर फंक्शन टेस्ट (LFT), किडनी फंक्शन टेस्ट (KFT), इलेक्ट्रोलाइट सहित अन्य जांचें शामिल हैं।
इसी प्रकार सुपर-2 हेल्थ पैकेज 1,450 रुपए में उपलब्ध रहेगा। इसमें फास्टिंग शुगर, थायराइड प्रोफाइल, लिपिड प्रोफाइल, किडनी फंक्शन टेस्ट, इलेक्ट्रोलाइट, HbA1c, CBC और लिवर फंक्शन टेस्ट सहित अन्य जांचें शामिल हैं। वहीं, सुपर-3 हेल्थ पैकेज की कीमत 2,150 रुपए निर्धारित की गई है। इसमें फास्टिंग शुगर, थायराइड, लिवर फंक्शन टेस्ट, लिपिड प्रोफाइल, किडनी फंक्शन टेस्ट, विटामिन D3 और विटामिन B12 की जांच शामिल रहेगी।
कैंप का आयोजन श्रीडूंगरगढ़ में सरकारी अस्पताल के नजदीक, जैन स्टोर के पास स्थित मोहिनी प्लाजा में किया जाएगा। अधिक जानकारी एवं जांच संबंधी विवरण के लिए विजय कुमार स्वामी से मोबाइल नंबर 8302953656 पर संपर्क किया जा सकता है। स्वामी ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की कि वे इस दो दिवसीय कैंप का लाभ उठाएं और अपनी स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों के अनुसार जांच करवाएं। बता दें कि फुल बॉडी चेकअप की रेट 9999 रूपये है लेकिन कैंम्प में जांच करवाने पर इसकी रेट 3700 रूपये ही रखी गई है। इस कैंप को समाप्त करने का अधिकार कंपनी के पास सुरक्षित है।
रविवार को लगेगा नि:शुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आयुर्वेद को अपनाकर स्वस्थ जीवन की दिशा में कदम बढ़ाने के उद्देश्य से रविवार, 11 अक्टूबर को श्रीडूंगरगढ़ में विशाल निशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किशन भाटी द्वारा विभिन्न रोगों से संबंधित निशुल्क चिकित्सा परामर्श दिया जाएगा। शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगा। शिविर में साइटिका, कमर एवं जोड़ों के दर्द, लकवा, बुखार, खांसी, अस्थमा, एलर्जी, मूत्र रोग, पथरी, गुर्दे संबंधी समस्याओं, चर्म रोग, दाद, खुजली और सोरायसिस सहित विभिन्न रोगों के लिए चिकित्सा परामर्श दिया जाएगा। इसके अलावा पेट में गैस, कब्ज, मोटापा, पाइल्स (बवासीर), लिवर संबंधी रोग, पीलिया तथा महिलाओं से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं के लिए भी परामर्श उपलब्ध रहेगा। शिविर में बांझपन संबंधी समस्याओं, पुरुष रोगों, यौन स्वास्थ्य, शुक्राणुओं की कमी, ब्लड प्रेशर, मधुमेह, थायरॉयड, सिरदर्द, माइग्रेन और अनिद्रा जैसी समस्याओं पर भी विशेषज्ञ से परामर्श लिया जा सकेगा। वहीं, बीड़ी, गुटखा, शराब सहित अन्य नशे की आदत छोड़ने के इच्छुक लोगों को भी आवश्यक परामर्श दिया जाएगा।






