Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026
0000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अगस्त 2026। पीएमश्री राउमावि ताल मैदान में मंगलवार को स्कूली बच्चों ने लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता का पाठ पढ़ा। स्कूल में बाल संसद का गठन किया गया व निर्वाचन प्रक्रिया के माध्यम से प्रधानमंत्री का चुनाव किया गया। पीएम पद के गौतम जांगिड़ ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी वसुन्धरा को 11 मतों से पराजित किया। कुल 9 प्रत्याशियों ने प्रधानमंत्री पद के लिए नामांकन किया।
स्कूल में संविधान कक्ष को बूथ के तौर पर बनाया गया व जोनल मजिस्ट्रेट की भूमिका में शिक्षिका सोमेंद्र बेंस ने निभाई। मतदान दलों का गठन किया गया जिसमें राज वीरेंद्रसिंह, सोनल शर्मा, शुभकरण, प्रवीण एचरा, प्रदीप कुमार, सुरभि पारीक, बिशन शर्मा, पुष्पा शर्मा ने तकनीकी कुशलता से कार्य संपादन करवाया। मतगणना प्रभारी राधेश्याम रैगर के साथ भींवाराम सुथार, बल्लूनाथ ने बैलट पेपर गणना में विशेष भूमिका निभाई। निर्वाचन में मीडिया कवरेज की भूमिका कमल किशोर पिपलवा ने अदा की। विजयी प्रत्याशी गौतम ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अनुशासन और संस्कारित शिक्षा पर बल दिया। इस दौरान उत्साह के साथ बच्चे मतदान प्रक्रिया में शामिल हुए। स्कूल का माहौल रोमांचित करने वाला रहा व स्टाफ भी सक्रिय रहा।