July 21, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 नवंबर 2023। श्रीडूंगरगढ़ कृषि मंडी में भाजपा प्रत्याशी ताराचंद सारस्वत समर्थकों के साथ डोर टू डोर संपर्क करने पहुंचे है। सारस्वत मंडी में एक-एक व्यापारी व नागरिक से वोट मांगते हुए मोदी सरकार को मजबूत करने की बात कह रहे है। उनके समर्थक जय भाजपा विजय भाजपा के नारे लगा रहें है। उनके साथ मंडी के लक्ष्मीनाथ ज्याणी, सीताराम पारीक, श्यामसुंदर पारीक, भगवानाराम महिया, देवकरण शर्मा, संतोष बिश्नोई (पूर्व सरपंच, सावंतसर) भीयानाथ (डायरेक्टर), विश्वनाथ ज्याणी, सुलतान नाथ, हरि शर्मा, राजू पारीक, सहीराम रायल, दीपाराम तावनिया, पवन ज्याणी, विक्रम सिंह, किशन सिंह सहित अनेक समर्थक व व्यापारी मौजूद है। इसके बाद सारस्वत कस्बे के मुख्य बाजार में भी अपने समर्थकों के साथ पैदल जनसंपर्क करेंगे और व्यापारियों से रूबरू होंगे। यहां व्यापारियों द्वारा मुंह मीठा करवाया जा रहा है और जोरदार नारेबाजी भी सारस्वत के पक्ष में की जा रही है।