September 24, 2026
WhatsApp Image 2026-09-24 at 21.27.34

1- बरसात के लिए विधि विधान से किया हवन संपन्न।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र में कम बारिश से अकाल की आहट और उसका असर नजर आने लगा है। ऐसे में गुरूवार को भारती निकेतन शिक्षण संस्थान में वर्षा-यज्ञ का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से पूजन से संपन्न किया गया। हवन में विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने आहुति दी। हवन के बाद पूर्णाहुति में पूरा स्टाफ शामिल हुए व आरती के साथ बरसात के लिए सामूहिक प्रार्थनाएं की गई।

2- आड़सर बास के भैरव मंदिर में 61 किलो रोटे का भोग लगेगा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर बास के भैरव मंदिर में शुक्रवार सुबह 61 किलो रोटे का भोग लगाया जाएगा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा को धोक लगाकर मन्नतें मांगेंगे। विदित रहें शहर के श्रद्धालु हजारों की संख्या में इस मंदिर में धोक लगाकर पदयात्री के रूप में तोलियासर तक पहुंचे और तोलियासर दर्शन करेंगे। विदित रहें अन्नत चतुदर्शी पर शुक्रवार सुबह 10.30 बजे 261 किलो रोटे का भैरव बाबा को भोग लगाया जाएगा।

3- आचार्य भिक्षु के 224वें चरमोत्सव पर मालू भवन में हुआ धम्म जागरण
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तेरापंथ के आद्य प्रवर्तक आचार्य श्री भिक्षु के 224वें चरमोत्सव के अवसर पर मालू भवन में धम्म जागरण का आयोजन किया गया। साध्वीश्री लक्ष्यप्रभाजी के सान्निध्य में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भक्ति एवं श्रद्धा के साथ आचार्य श्री भिक्षु को नमन किया। साध्वीश्री ने आचार्य श्री भिक्षु के जीवन, सिद्धांतों एवं तेरापंथ धर्मसंघ के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए आध्यात्मिक प्रेरणा दी। इस दौरान तेरापंथ किशोर मंडल ने सामूहिक गीतिका प्रस्तुत की। महिला मंडल एवं श्रीडूंगरगढ़ स्वर लहरी टीम ने भक्ति गीतों एवं भजनों की प्रस्तुतियां दीं, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में तेरापंथी सभा, तेरापंथ युवक परिषद्, किशोर मंडल, महिला मंडल, कन्या मंडल, अणुव्रत समिति एवं श्री ओसवाल पंचायत सहित विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

4- उत्साह के साथ किया गणेश प्रतिमा का विसर्जन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालूबास में गत 15 सालों से भूरामल कन्हैयालाल सोमाणी परिवार द्वारा गणेशोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष भी परिवार ने धूमधाम से 11 दिन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से गणेशजी पूजन संपन्न किया गया। गुरूवार शाम को गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों के साथ तोलियासर के गोगाणा जोहड़ में विधि विधान से गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया।