









श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 सितंबर 2026। गुरूवार को भैरव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और बाबा के भक्तों ने दर्शन कर अपनी मन्नतें मांगी। क्षेत्र के प्रसिद्ध धाम तोलियासर, बिग्गा व लखासर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और बाबा के धोक लगाई।
तोलियासर में विशेष पुष्पों से होगा श्रृंगार, 6 क्विंटल लड्डूओं का लगेगा भोग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बुधवार रात तोलियासर में बाबा का दिव्य श्रृंगार किया गया। बाबा का दरबार भव्य रोशनी व गुब्बारों से सजाया गया है। वहीं परंपरागत रूप से भीकमचंद सेठिया परिवार द्वारा अन्नत चतुदर्शी के दिन शुक्रवार को ताजा फुलों की भव्य सजावट की जाएगी। सेठिया परिवार द्वारा शुक्रवार को आरती के बाद छप्पन भोग लगाया जाएगा। बाबा को 6 क्विंटल लड्डू का भोग लगाकर प्रसाद का वितरण दर्शनार्थियों में किया जाएगा। कल दोपहर बाबा का महाभिषेक और दिव्य श्रृंगार भी होगा। वहीं पूरे परिसर में रोशनी सजावट का कार्य भी सेठिया परिवार द्वारा करवाई गई। कल सुबह से देर रात मंदिर में पदयात्रियों का जमावड़ा रहेगा। चूरू बीकानेर सहित दूर दूराज से जातरू दर्शन करने पहुंचेंगे। पुजारी विनोद सेवग ने बताया कि अन्नत चतुदर्शी की महाआरती शुक्रवार सुबह 10.15 बजे होगी।

बिग्गा में कल सुबह होगा विशाल उत्सव, आकृति मिश्रा के भजनों की होगी प्रस्तुतियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नेशनल हाइवे पर स्थित गांव बिग्गा के प्रसिद्ध भैरव धाम मंदिर में 25 सितंबर को विशाल उत्सव का आयोजन किया जाएगा। पुजारी भगवानाराम सेवग ने जानकारी देते हुए बताया कि अन्नत चतुर्दशी के अवसर पर शुक्रवार को सुबह 10.30 बजे 101 किलो रोटे का भोग लगाया जाएगा। 29 वां वार्षिकोत्सव श्रद्धालु धूमधाम से मनाएंगे। इस आयोजन के लिए मंदिर की विशेष सजावट की गई है। सैंकड़ों पदयात्री व दूर दूर से आए श्रद्धालु उत्सव में भाग लेकर बाबा के दर्शन करेंगे। वहीं शुक्रवार रात्रि को विशाल जागरण का आयोजन होगा। जागरण में आकृति मिश्रा एंड पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी।

लखासर में आज श्रद्धालुओं की रही रौनक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लखासर के भैरव मंदिर में आज बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे और बाबा को प्रसाद का भोग लगाकर पूजन के आयोजन संपन्न किए। गाजे बाजे के साथ पहुंचे श्रद्धालुओं ने सवामणी और रोटे का भोग बाबा को लगाए। नाचते गाते भक्तों ने बाबा के दर्शन कर अपनी मन्नतें मांगी। यहां मंदिर प्रांगण में बीती रात भव्य जागरण का आयोजन संपन्न हुआ जिसमें रात भर बाबा के जयकारे गूंजते रहें।










