









श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 सितंबर 2026। काले शीशे की गाड़ी में घूमचक्कर चौराहे पर एक युवक को दीनदहाड़े उठा ले जाने की वारदात सामने आई है।
गांव ऊपनी निवासी अनिल पुत्र डूंगरमल स्वामी ने कल्याणसर पुराना निवासी रामनिवास पुत्र बीरबलराम जाट के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि गुरूवार सुबह उसका भाई जयनारायण करीब 10 बजे अपने गांव ऊपनी से किराए की स्वीफ्ट गाड़ी लेकर तोलियासर भैंरूजी मंदिर दर्शन करने गए। वह वापसी में शाम 4 बजे सी घूमचक्कर पर स्थित मालजी होटल के पास उतरे तो अचानक काले शीशे लगी एक बिना नबंर की बोलेरो गाड़ी आई और जयनारायण को जबरन गाड़ी में अपहरण कर ले गए। आरोपी बीकानेर की ओर गए है और आरोपी युवक सहित अन्य भी आरोपी गाड़ी में थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई देवाराम को दी गई है।





